सवालों के घेरे में बरनाला जेल, जेल में पेशी भुगतने आए कैदी ने सुपरिटेंडेंट पर लगाए यह आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 04:08 PM (IST)

मानसा (अमरजीत चाहल): मानसा जिले की अदालत उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब बरनाला जेल से पेशी भुगतने आए एक कैदी की तरफ से जेल सुपरिटेंडेंट पर बड़े आरोप लगाए गए। कैदी ने कहा कि जेल सुपरिटेंडेंट की तरफ से उसकी जज के सामने बुरी तरह के साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े उतार कर उसकी पीठ पर गर्म सरिए के साथ आतंकवादी लिख दिया। कैदी की पहचान कर्मजीत सिंह (20) के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ेंः CM चन्नी ने कंस्ट्रक्शन मजदूरों हेतु वित्त मदद का किया ऐलान

इस संबंध में और जानकारी देते हुए कैदी कर्मजीत सिंह ने कहा कि वह आज मानसा जिले की अदालत में पेशी भुगतने आया था। उसने जज के सामने अपने पर हुए अत्याचार की कहानी बताते हुए कहा कि बरनाला जेल के सुपरिटेंडेंट और अन्य गार्डों ने उसकी बुरी तरह के साथ मारपीट की। फिर उन्होंने गर्म सरिए के साथ उसकी पीठ पर आतंकवादी लिख दिया। उसने कहा कि उसका कसूर यह था कि उसने जेल में हो रहे अत्यार के बारे उच्च आधिकारियों को पत्र लिखे थे।

यह भी पढ़ेंः काली दिवाली मनाने को मजबूर ये कर्मचारी, नहीं मिली 5 महीनों से तनख्वाह

पत्र में उसने लिखा कि जेल के कैदियों को अच्छा खाना नहीं मिलता, बहुतसी बीमारियों से पीड़ित कैदियों को एक जेल में रखा हुआ है। जेल के गुरुद्वारा साहिब में कैदियों को जाने से रोक दिया जाता है। उसने कहा कि इन्हीं बातों के कारण उसने उच्च आधिकारियों को पत्र लिखे। जेल सुपरिटेंडेंट ने गुस्से में आकर उस की पीठ पर आतंकवादी लिख दिया। पीड़ित कैदी ने अपने साथ हुए अत्याचार को लेकर जिम्मेदार आधिकारियों के खिलाफ बनती कार्यवाही करने की मांग की है। 


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News