बड़ी वारदात, युवक ने घर में घुस कर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 09:59 PM (IST)

लुधियाना: रात करीब 9 बजे लुधियाना में एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक युवक ने घर में घुस कर परिवारों वालों पर चाकुओं से कई वार किए हैं। जानकारी के अनुसार युवक हमला करने वाले घर के नजदीक ही एक अंडो की दुकान पर काम करता था। वह घर पर आया है ओर कहने लगा उसे बाथरूम जाना है। जब घर वालों ने कहा मना किया तो वह घर के अंदर घुस गया और चाकू निकाल लिया हौ ताबड़तोड़ हमला करना लगा। घर में 2 महिलाएं और एक बुजुर्ग व्यक्ति था। युवक नशे की हालत में था और सेफ की चाबी मांग रहा था जब बुजुर्ग व्यक्ति ने देने से मना किया तो उसे धक्का दे दिया जिससे वह घायल हो गए। इस परिवारों वालों के गंभीर चोटे आई हैं। शोर मचाने के बाद युवक भागने लगा तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here