ट्राइडैंट ग्रुप में बड़े घोटाले का पर्दाफाश, ऐसे किया गया करोड़ों का गबन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 04:26 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि):  ट्राइडेंट ग्रुप लिमिटेड में पूर्व चीफ फाइनैंशीयल द्वारा बड़ा घोटाला करने का जानकारी मिली है। पूर्व चीफ हरविंदर सिंह गिल पुत्र सम्पूर्ण सिंह ने 16 अप्रैल 2019 से 17 फरवरी 2022 के समय दौरान बड़े स्तर पर यह गबन किया है। हरविंदर सिंह गिल ने ट्राइडैंट कम्पनी में 9 सितंबर 2014 से 18 फरवरी 2022 तक ट्राइडेंट ग्रुप की अलग-अलग कम्पनियों के साथ 34 वर्षों तक काम किया हैं। कंपनी द्वारा किए गए एक आंतरिक ऑडिट से पता चला है कि कुल 185 लेनदेन में से 8 करोड़ रुपए से अधिक ऑनलाइन नेट बैंकिंग के माध्यम से हरविंदर गिल के निजी खातों में ट्रांसफर किए गए थे।

बता दें हरविंदर सिर्फ ट्रांजैंक्शन मेकर के रूप में अधिकृत किया गया था, उसने धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक ढोलेवाल शाखा, जी.टी. रोड, लुधियाना (04046) कंपनी खाते का वन टाइम पासवर्ड अपने मोबाइल पर प्राप्त किया और धोखे से विभिन्न बैंकों में निजी खातों में पैसे ट्रांसफर कर लिएजो एस.बी.आई. बैंक, सराभा नगर और एच.डी.एफ.सी. बैंक जसदेव नगर (वी.पी.ओ. गिल) लुधियाना में थे। वहां से उसने गुमनाम खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। पता चला है कि हरविंदर का परिवार और बेटा बेल्जियम और कनाडा में सेटल हैं।

हरविंदर सिंह गिल ने अनौपचारिक रूप से स्वीकार किया कि उन्हें आयकर विभाग से कभी कोई नोटिस नहीं मिला, भले ही खाते में ट्रांसफर की गई राशि उनके वेतन से बहुत अधिक थी। कंपनी के ऑडिटर एस.सी. वासुदेव एंड कंपनी चार्टर्ड अकाउंटेंट को इस सब की जानकारी नहीं थी, जब वह कंपनी की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षरकर्ता हैं। इस बीच, कंपनी के अन्य कर्मचारियों और कई अन्य खातों की भूमिका की जांच की जा रही है। कंपनी के प्रबंधन का मानना ​​है कि गबन की रकम और बढ़ सकती है, क्योंकि कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन को धोखाधड़ी के और सुराग मिले हैं। इस संबंध में बरनाला थाने में एफ.आई.आर. 259 दिनांक 11.06.2022 दर्ज की गई है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News