Punjab: बी.पी.ई.ओ. पर गिरी गाज, रिश्वत के आरोपों के बाद Suspend

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 07:43 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): ब्लॉक नौशेरा पन्नुआन में तैनात बी.पी.ई.ओ. अश्वनी मरवाहा को गंभीर आरोपों के चलते तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई करीब 40 शिक्षकों की शिकायत मिलने के बाद की गई है, जिसमें उन पर इंक्रीमेंट लगाने और स्कूल के कमरों के रंग-रोगन के काम में रिश्वत/कमीशन मांगने के आरोप लगाए गए थे।

जानकारी के अनुसार, शिक्षकों की शिकायत और सोशल मीडिया पर सामने आए आरोपों को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए विभाग ने पंजाब सिविल सेवा (सजा एवं अपील) नियमावली, 1970 के नियम 4(1)(ए) के तहत यह कदम उठाया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सस्पेंशन अवधि के दौरान कर्मचारी को नियमों के अनुसार गुजारा भत्ता मिलता रहेगा। साथ ही उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंटरी शिक्षा) गुरदासपुर तय किया गया है और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News