आग ने बरपाया कहर, गरीबों के आशियाने हुए जलकर राख (देखें तस्वीरें)
punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 02:19 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ः गांव मुरादपुर नरियाल में रहते प्रवासी मज़दूरों की झुग्गियों को आज सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण प्रवासी मज़दूरों की 10 -12 झुग्गियां, नकदी और अन्य सामान जल गया है।
यह घटना नज़दीक ही कूड़े कर्कट के ढेर को लगाई गई आग के कारण के हुई। ग़नीमत यह रही कि दिन का समय होने के कारण सभी ही मज़दूर अपने बच्चों सहित खेतों में मेहनत मज़दूरी करने के लिए गए हुए थे लेकिन आग लगने के कारण उनका घरेलू सामान और नकदी जलकर राख हो गई।
इस मौके पर गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। वहीं घटना संबंधित सूचना मिलते ही हलका विधायक जसवीर सिंह राजा ने मौके पर जाकर हालात का जायज़ा लिया और प्रवासी मज़दूरों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंधित आधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस मौके पर एकत्रित हुए नगर निवासियों और ग्राम पंचायत के नुमाइंदों ने राज्य सरकार से प्रवासी मज़दूरों को मुआवज़ा देने की मांग की गई है।