नवांशहर सी.आई.ए. स्टाफ बम धमाका, सी.सी.टी.वी. फुटेज में नजर आए संदिग्ध

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 12:28 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): नवांशहर के बंगा रोड पर स्थित सी.आई.ए. स्टाफ में हुए बम धमाके को लेकर सी.आई.ए. स्टाफ में एस.एस.पी. समेत तमाम पुलिस के अधिकारियों की लंबी मीटिंगों का दौर चलता रहा। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. को खंगाले जाने पर पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल और कार नजर आई हैं फिलहाल पुलिस इन वाहनों के नंबर ट्रेस कर रही है। इस संबंध में वह अभी कुछ भी कहने से बच रहें है। वहीं दूसरे दिन भी पुलिस के एस.पी.डी.एस.पी. स्तर के पुलिस अधिकारियों ने बंगा रोड स्थित एक एजेंसी में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की जांच की।

शहर में लगे हैं 80 सी.सी.टी.वी. कैमरे

सूत्रों के अनुसार मौजूदा समय में शहर में कुल 80 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं, जिसमें से केवल दर्जन भर से कुछ अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरे ही चाल रहें हैं। लोगों का कहना है कि ऐसीं वारदातों को ट्रेस करने में सी.सी.टी.वी. कैमरे काफी सहायक सिद्ध हो सकते हैं। इसलिए प्रशासन को सी.सी.टी.वी. कैमरों का रख-रखाव और देखभाल ठीक ढंग के साथ करनी चाहिए। सी.आई.ए. स्टाफ के बाहर ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि रात के समय स्टाफ में आम तौर पर 15-20 पुलिस कर्मचारी मौजूद रहते हैं। यदि उक्त बम धमाका उक्त कर्मचारियों की रिहायश के नजदीक होता तो भारी जानी नुक्सान हो सकता था।

थाना सीटी में हुई वृक्षों की कटाई

चंडीगढ़ चौक के नजदीक स्थित थाना सीटी में आज कुछ वृक्षों की कटाई की गई है, जिसको लेकर लोग इस कटाई को सुरक्षा प्रबंधों के साथ जोड़ कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस किसी भी तरह के साथ ऐसा मार्ग नहीं छोड़ना चाहती, जिसके साथ संदिग्ध लोगों को सी.आई.ए. स्टाफ में हुई घटना की तरह कोई और घटना देखने को मिले। सी.आई.ए. स्टाफ में हुए उक्त बम धमाके को लेकर शहर भर में दहशत का माहौल है जिसके चलते लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन पर लगीं हुई हैं पर पुलिस प्रशासन ने मीडिया से दूरी बना रखी है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News