रंजिश के चलते घर में दाखिल होकर की मारपीट, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 08:42 PM (IST)

तरनतारन (राजू, बलविंदर कौर) : घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। चोहला साहिब थाने की पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व उनका सामान तोड़कर 50 हजार रुपए नकद चोरी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में जौनके निवासी अमरजीत सिंह के पुत्र गुरविंदरजीत सिंह ने बताया कि बीती रात 11.30 बजे आरोपी उनके घर की दीवार पर चढ़ कर घर में दाखिल हुए। आरोपियों ने खिड़कियों के साथ-साथ फ्रिज और वॉशबेसिन को तोड़ दिया। जब उसकी पत्नी उसे रोकने के लिए आगे बढ़ी तो गुरजीत सिंह ने उसे अपनी राइफल से कंधे पर मारकर घायल कर दिया। हमलावरों ने उनके घर से 50 हजार रुपए भी चुरा लिए। आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र सक्तर सिंह, जोबनप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, करनबीर सिंह पुत्र बारा सिंह, मनबीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र सरदूल सिंह, गोरा सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह और प्रदीप सिंह पुत्र बचित्तर सिंह निवासी जोनेके के रूप में हुई है।

पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे शुभदीप सिंह का कुछ समय पहले जोबनप्रीत सिंह से मामूली विवाद हो गया था, जिसके चलते उक्त लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस संबंधी सब इंस्पेक्टर बलदेव राज ने बताया कि शिकायतकर्त्ता के बयान पर आरोपियों खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News