पुलिस पर फायरिंग करने का मामला, इतने दिनों की रिमांड पर आरोपी
punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2023 - 11:52 AM (IST)

जालंधर : अर्बन एस्टेट में थाना 7 की पुलिस पर फायरिंग करने वाले भगौड़े बदमाश युवराज ठाकुर को पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी दिलाने के बाद अदालत में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया है। ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने फायरिंग करने पर नया केस दर्ज किया है जिसमें धारा 307, 353, 186 धारा लगाई गई है।
ए.डी.सी.पी. 2 आदित्या ने बताया कि युवराज ठाकुर के खिलाफ 12 मई को भी गढ़ा में हुई गुंडागर्दी और गोली चलाने पर 307 समेत अन्य धाराओं अधीन केस दर्ज किया गया था जिसमें वह भगौड़ा था। इसके अलावा उसके किराए के घर से मिली जाली करंसी और करंसी छापने वाले सामान के बाद एक और केस दर्ज किया गया था। इन दोनों केसों में उसकी गिरफ्तारी डाल दी गई है जबकि मंगलवार की रात को पुलिस पार्टी पर गोली चलाने पर अफ.आई.आर. दर्ज कर उसमें भी गिरफ्तारी दिखा दी है। जांच में पता लगा कि आरोपी युवराज ठाकुर से बरामद हुआ देसी पिस्तौल यूपी से ही लाया गया था। पुलिस पार्टी पर जो फायर किया गया था उसका खोल भी मौके से बरामद हो गया है। पुलिस अब उसके दो अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है जिनके पास हथियार है।
बता दें कि भगौड़े युवराज ठाकुर को लेकर थाना 7 के प्रभारी परमिंदर सिंह को कुछ इनपुट मिले थे जिसके बाद उन्होंने ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए अर्बन एस्टेट गंदे नाले के पास ट्रैप लगाया तो ठाकुर ने पुलिस पर गोली चला दी थी। जवाबी कार्रवाई दौरान पुलिस की एक गोली ठाकुर की टांग में लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
12 मई को गढ़ा इलाके में हुई थी जम कर गुंडागर्दी
प्रेमा और काली ग्रुप काफी समय से एक-दूसरे के आमने-सामने हो रहे थे। चुनावों की रैली में भी दोनो ग्रुप आमने सामने हुए थे, जिसके बाद प्रेमा ग्रुप ने करीब 60 साथियों के साथ मिल कर काली के फग्गू मोहल्ला में आकर ईंटें आदि बरसाई थी। लोगों के घरों के बाहर तेजधार हथियारों से हमला किया गया था। उसी रात पौने 2 बजे काली ग्रुप ने प्रेमा के आर्या नगर में स्थित घर के बाहर हमला कर दिया था और जम कर तोड़फोड़ की थी।
इस दौरान युवराज ठाकुर ने गोली चला दी थी। उसके बाद काली ग्रुप के सदस्यों को थाना 7 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन प्रेमा ग्रुप का कोई भी सदस्य गिरफ्तार नही हो पाया था। पुलिस अब प्रेमा ग्रुप को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।
ए.डी.सी.पी. आदित्या के नेतृत्व में लगे ट्रैप के बाद गिरफ्तार हो पाया बदमाश ठाकुर
ए.डी.सी.पी. 2 आदित्या काफी समय से बदमाश युवराज ठाकुर को गिरफ्तार करने के लिए इनपुट जुटा रहे थे। मंगलवार को एक छोटी सी जानकारी ए.डी.सी.पी. के पास आई तो उन्होंने अपनी टीम के साथ मिल कर और इनपुट जुटा लीड हासिल कर ली। ऐसे में पता लगा कि ठाकुर अर्बन एस्टेट में है। पुलिस ने तुरंत वहां रेड कर कामयाबी भी हासिल की। जिस समय यह ओर्पेशन चलाया जा रहा था तब ए.डी.सी.पी. आदित्या की सेहत भी ठीक नहीं थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बदमाश ठाकुर को पकड़ने के लिए टीम का नेतृत्व किया और कामयाब भी रहे।
आई.पी.एस. अधिकारी ए.डी.सी.पी. आदित्या को इसकी भी जानकारी थी कि युवराज के पास देसी हथियार है जिसके चलते उन्होंने पहले से ही अपनी टीम को सतर्क रखा हुआ था और यही कारण है कि बदमाश द्वारा चलाई गोली से कोई भी पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here