चंडीगढ़ की सांसद और मशहूर अदाकारा किरण खेर अस्पताल में भर्ती
punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 03:58 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2020_11image_15_47_138307285kiron.jpg)
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ की सांसद व मशहूर अदाकारा किरण खेर को अचानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। दरअसल, गत रात्रि बिस्तर से उठते समय किरण खेर का हाथ अचानक से मुड़ गया, जिसके चलते उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
बताया जा रहा है कि उन्हें सैक्टर 32 स्थित जी.एम.सी.एच. के वी.आई.पी. वार्ड में दाख़िल करवाया गया है। फ़िलहाल किरण खेर का इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने उनके हाथ की सर्जरी कर दी है। बता दें कि किरण खेर को आज सुबह अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जब किरण खेर अपने बिस्तरे से उठ रही थी तो अचानक उनके हाथ पर चोट लग गई थी।