मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही चन्नी ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिया पहला तोहफा

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 07:44 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पदभार संभालते ही एक बहुत बड़ा फैसला लेकर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को पहला तोहफा दे दिया है। उन्होंने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के मासिक वेतन में 15 प्रतिशत की बढ़ौतरी की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करने का भी फैसला कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्य के विकास को लेकर अपनी नई रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत उन्होंने आज सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों के मासिक वेतन में बढ़ौतरी करके अपनी योजनाओं का आगाज कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की जनता को सस्ती बिजली देने के बारे भी विचार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को आने वाले बिजली के भारी भरकम बिलों में भी कटौती देखने को मिल सकती है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News