रूह कंपा देने वाली वारदात: कुकर्म के बाद किया मासूम का कत्ल, इस हालत में मिला शव

punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 12:28 PM (IST)

लुधियाना (राज): भट्टियां इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक युवक ने साढ़े 4 साल के बच्चे की कुकर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर डाली। जिस फैक्टरी में बच्चे के माता-पिता काम करने है, उसी फैक्टरी की छत पर बने हॉल में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्चे के शव को कपड़े के थान के नीचे छिपा दिया। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक गांव भट्टिया के हजूरी बाग कालोनी में कपूर हौजरी है जिसमें मालती अपने पति मंचूर और साढ़े 4 साल के बेटे रौनक के साथ रहती थी। वह उसी फैक्टरी में काम करते हैं तथा वहीं बने कमरे में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से मंचूर गांव गया हुआ था पीछे से मालती देवी और उसका बेटा अकेले ही रह रहे थे। आरोपी अजय पड़ोस की फैक्टरी में काम करता है। उसका दोस्त कपूर हौजरी में काम करता है इसलिए वह उससे मिलने के अक्सर फैक्टरी में आता-जाता रहता था। रविवार की देर शाम को भी आरोपी अजय फैक्टरी में दोस्त से मिलने के बहाने आया और फैक्टरी के बाहर खेल रहे रौनक को मट्ठी खिलाने के बहाने अपने साथ फैक्ट्री की पहली मंजिल पर बने हॉल में ले गया था जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का डी.वी.आर. कब्जे में ले लिया है।

पुलिस को गुमराह करने के लिए परिवार के साथ बच्चे को ढूंढता रहा आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद अजय फैक्ट्री के आस-पास ही रहा। जब बच्चा न मिलने पर मां ने ढूंढना शुरू किया तो उसने भी बच्चे को ढूंढने में मदद की थी। इसके बाद पुलिस के साथ ही वह बच्चे को ढूंढता रहा। हैरानी वाली बात यह है कि जब पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक कर रही थी, तब भी अजय वहां पर मौजूद था। जब सी.सी.टी.वी. से अजय का पता चला तो अजय मौके से भागने लगा। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्चा फैक्टरी के ऊपर बने हॉल में है। जब हॉल खोला गया तो पता चला कि कपड़े के थान के नीचे बच्चे का शव दबा रखा है और आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुकर्म करने के बाद आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News