Jalandhar में सरेआम बिक रहा ''Chitta'', पकड़े गए चोर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 01:05 AM (IST)

जालंधर: शहर का भार्गव कैंप इलाका एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार मामला खुलेआम बिक रहे नशे से जुड़ा है। इलाके में पकड़े गए एक बैटरी चोर ने दावा किया है कि भार्गव कैंप स्थित मंगू बस्ती में सरेआम “चिट्टा” उपलब्ध है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एक युवक को बैटरी चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक नशे की हालत में बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि वह नशे का आदी है और भार्गव कैंप इलाके में आसानी से नशा मिल जाता है। घटना संबंधी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक कथित तौर पर इलाके में नशा बिकने संबंधी खुलासा करता नजर आ रहा है। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News