CIA स्टाफ को मिली कामयाबी, 1 किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 08:36 PM (IST)

तरनतारन (रमन): सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 1 किलो अफीम, 1 मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी तरनतारन में केस दर्ज कर लिया है।

एस.पी. (आई.) विशालजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी बाठ चौक तरनतारन में गश्त कर रही थी तो मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों को रोकते हुए इनकी तलाशी ली। पुलिस पार्टी को दोनों व्यक्तियों से 1 किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ मान पुत्र निशान सिंह निवासी रत्तागुद्दा, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बाठ पुत्र सुखराज सिंह निवासी देऊ बाठ के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News