CM भगवंत मान आज करेंगे बड़ी घोषणा, Tweet कर दी जानकारी
punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 10:37 AM (IST)

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पंजाब के लोगों के लिए बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी पंजाब की तरफ से ट्वीट करके दी गई है। आम आदमी पार्टी पंजाब की तरफ से किए ट्वीट में कहा गया है आज स. भगवंत मान पंजाब को लेकर बड़ा ऐलान करेंगे।
ਅੱਜ CM ਸਰਦਾਰ @BhagwantMann ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਪੰਜਾਬ ਪੱਖੀ ਘੋਸ਼ਣਾ ਕਰਨਗੇ
— AAP Punjab (@AAPPunjab) March 28, 2022
इस ट्वीट के बाद पंजाब के लोगों और राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है और आखिर मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या ऐलान कर रहे हैं। बता दें इससे पहले भी भगवंत मान की तरफ से ट्वीट करके पंजाब के लिए बड़ा ऐलान करने के बारे कहा था, जिसके बाद उन्हों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर जारी करने की बात कही थी। अब आज का भगवंत मान का क्या ऐलान होगा, इस पर सबकी नज़रें टिकीं हुई हैं।