जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंचे CM चन्नी, बच्चों के साथ खिंचवाई तस्वीरें
punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 12:13 AM (IST)

जालंधर (सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज जालंधर दौरे पर हैं। सुबह एक धार्मिक स्थल पर नतमस्तक होने के बाद वह सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पहुंचे। यहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात करने के बाद बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। सीएम चन्नी ने जालंधर में हॉकी भी खेली। वह गोलकीपर की भूमिका में नजर आए।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के जालंधर दौरे को लेकर कांग्रेसी में हलचल काफी तेज हो गई है। चरणजीत चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के उपरांत वह पहले भी जालंधर आ चुके हैं पर वह डेरा बलां में नतमस्तक हो कर वापिस लौट गए थे। इस बार वह एक निजी प्रोगराम के उपरांत एक धार्मिक स्थान पर गए और सुरजीत हॉकी स्टेडियम के प्रोग्राम में भी शामिल होने पहुंचे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here