CM मान ने एम.एस.पी. को लेकर किसानों से कही यह बात

punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 10:27 AM (IST)

लुधियाना/चंडीगढ़, (विक्की/अश्वनी): पंजाब का भूमिगत जल बचाने और किसानों को फसली चक्र से निजात दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने अहम फैसला लेते हुए अब मूंग और बासमती की फसलों पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को मूंग की खेती करने का सुझाव दिया जो केवल 55 दिनों में कम पानी के उपयोग से संभव है। उन्होंने अपील की कि किसान मानसून में ही धान की फसल बोएं ताकि भूमिगत जल की बचत हो सके। उन्होंने पंजाब का भूमिगत जल बचाने के लिए राज्य के निवासियों का सहयोग मांगा।

मुख्यमंत्री मान वीरवार को सिख पंथ के महान योद्धा जस्सा सिंह रामगढि़या के 299वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिए पी.ए.यू. के डा. मनमोहन सिंह ऑडीटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भूमिगत जल बचाने के लिए वह बीते कई दिनों से कृषि विशेषज्ञों से लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं क्योंकि यह संवेदनशील मसला सीधे हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा है और भूमिगत जल की जो स्थिति है, वह चिंता में डालने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और लोगों द्वारा दी गई शक्ति जन कल्याण के लिए ही इस्तेमाल की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News