गृह मंत्री अमित शाह से CM मान की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 02:30 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। सी.एम. मान ने कहा कि मुलाकात दौरान पैडिंग आर.डी.एफ. के मामले पर बातचीत हुई। सी.एम. ने अमित शाह आगे बार्डर पर किसानों द्वारा खेती करने के मामले पर बात की। उन्होंने  बार्डर पर कंटीली तारों की की दूरी कम करने की मांग की। बार्डर पर किसानों को खेती करने जाने पर अपने आई.डी. कार्ड दिखाने पड़ते हैं  फिर बी.एस.एफ. के साथ उन्हें खेतों में जाने पड़ता  है इसी चक्कर में काफी समय बर्बाद हो जाता है। बार्डर पर खेत 200 मीटर के घेरे में हो ताकि किसी किसान को कोई मुश्किल न हो। 

सी.एम. मान बताया कि अमित शाह ने इस मामले को लेकर आश्वसन दिया है कि इसे जल्दी ही हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह काम अभी बठिंडा में चल रहा है अगर सफल रहा तो पूरे राज्य में इसे लागू किया जाएगा। इस दौरान पुलिस को हाईटैक बनाने की भी चर्चा हुई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News