B'day से एक दिन पहले शख्स के कारनामे ने हिला दिया पूरा परिवार, साल पहले हुई थी Love Marriage
punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 09:21 AM (IST)

लुधियाना(राज): हबीब गंज के रहने वाले युवक का एक दिन बाद बर्थडे था। परिवार वाले केक काटकर उसे सेलीब्रेशन करने की तैयारी में थे। लेकिन, उन्हे क्या पता था कि जन्मदिन से एक दिन पहले ही उनके घर का चिराग बुझ जाएगा।
नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने संगिदध हालातों में अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नीरज कुमार (26) के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि एक लडक़ी उनके बेटे को काफी समय से परेशान कर रही थी। उसी से दुखी होकर उनके बेटे ने ऐसा कदम उठाया है। हालांकि, उसके मोबाइल में अंतिम कॉल भी उक्त लडक़ी की है। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
जानकारी के मुताबिक हबीब गंज में बलवीर कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। उसके तीन बच्चे है। दो बेटे और एक बेटी। सबसे बड़ा बेटा नीरज एक महीने पहले ही नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी में पक्का हुआ था। उसने एक साल पहले लव मैरीज की थी। उसके एक बच्चा भी था। चाचा मोनू कुमार ने बताया कि उसके भतीजे नीरज को एक लडक़ी कुछ समय से परेशान कर रही थी। जोकि बार-बार नीरज को कॉल करती थी। जिस कारण उसका भतीजा काफी समय से परेशान चल रहा था। शुक्रवार शाम को बाकी परिवार वाले जब छत पर बैठे हुए थे। तब नीरज कुमार ने अपने कमरे में पंखे से चुन्नी बांध कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसका भाई घर पहुंचा तो उसे लटकता देखकर शोर मचा दिया। सारा परिवार इक्ट्ठा हो गया। इसके बाद उसे नीचे उतार कर तुरंत सी.एम.सी. अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।