पंजाब बंद को लेकर निजी स्कूलों में असमंजस, इंतजार में Parents

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 05:30 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): पंजाब में शुक्रवार को प्रस्तावित बंद को लेकर निजी स्कूलों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि सरकारी स्कूल तो सरकार के फैसले के इंतजार में हैं जबकि कई प्राइवेट स्कूलों ने उक्त बारे अपने स्तर पर निर्णय ले लिया है। बंद के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को लेकर स्कूल प्रबंधनों के सामने छुट्टी को लेकर निर्णय लेने की स्थिति पैदा हो गई है।

हालांकि शहर के कई नामी स्कूलों ने एहतियात के तौर पर शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी है, जबकि कई अन्य स्कूल प्रबंधन अभी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और देर शाम तक स्कूल बंद रखने या सामान्य रूप से संचालित करने संबंधी फैसला लेने की बात कह रहे हैं। स्कूल प्रबंधनों का कहना है कि बंद के दौरान सड़कों पर यातायात प्रभावित होने, स्कूल बसों के संचालन और विद्यार्थियों की आवाजाही को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिया जा रहा है।

वहीं, अभिभावकों में भी असमंजस बना हुआ है। कई अभिभावक स्कूलों की ओर से आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं ताकि शुक्रवार को बच्चों को स्कूल भेजने या न भेजने को लेकर समय रहते फैसला किया जा सके। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को अपील की जा रही है कि वे स्कूल प्रबंधन की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। जिन स्कूलों ने छुट्टी घोषित की है, उन्होंने अभिभावकों को इसकी जानकारी विभिन्न माध्यमों से देनी शुरू कर दी है, जबकि अन्य स्कूलों में अंतिम निर्णय देर शाम तक सामने आने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News