कांग्रेस ने गन्ना किसानों का किया एक हजार करोड़ का नुक्सान - मजीठिया
punjabkesari.in Wednesday, Sep 08, 2021 - 11:37 AM (IST)

होशियारपुर (जैन): पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 4 साल तक रेट न बढ़ाकर गन्ना उत्पादक किसानों का 1 हजार करोड़ रुपए का नुक्सान किया है। वे आज यहां शिअद के शहरी जिला अध्यक्ष जतिन्द्र सिंह लाली बाजवा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गन्ने का 360 रुपए दाम करना किसानों के साथ सरासर धोखा है, क्योंकि दिसम्बर में चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। अगली जो भी सरकार आएगी, वही इसकी अदायगियां करेगी। कांग्रेस की इसमें क्या भूमिका रहेगी।
मजीठिया ने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है तथा केंद्रीय अन्न भंडारण में पंजाब का बहुत बड़ा योगदान रहता है, लेकिन आज पंजाब का किसान सरकारों की बेरुखी का शिकार हो रहा है। केंद्र सरकार ने 3 कृषि कानून लाकर किसानों के जख्मों पर नमक छिड़का है।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों का बोलबाला है तथा उन्हीं के इशारों पर काम होते हैं। सरकार के मंत्रियों की भी गैंगस्टरों के साथ सांठ-गांठ है। इस दौरान शिअद में शामिल हुए कांग्रेसी हरसिमरन सिंह बाजवा व उनके साथियों का मजीठिया ने स्वागत किया। इस मौके पर शिअद यूथ के सैक्रेटरी जनरल सर्बजोत सिंह साबी, पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल समेत अन्य नेता और वर्कर मौजूद थे।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here