पंजाब में कोरोना ने मचाया कोहराम, 4 मरीजों की मौत सहित इतने केस पॉजिटिव

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 09:59 PM (IST)

लुधियाना  (सहगल) : पंजाब में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब में कोरोना वायरस से 4 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 356 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मृतक मरीजों में 2 मरीज लुधियाना तथा एक-एक मरीज गुरदासपुर व होशियारपुर का रहने वाला था। 356 पॉजिटिव मरीजों में मोहाली के 89, बठिंडा के 46, पटियाला के 41, लुधियाना के 46, जालंधर के 30, रोपड़ के 15, अमृतसर 11, फतेहगढ़ साहब 9 तथा कपूरथला के 8 मरीज शामिल है।

मृतक मरीजों में आज 2563 मरीजों को सूचीबद्ध करने के बाद पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 768502 हो गई है और मृतक मरीजों की संख्या का आंकड़ा 20363 हो गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में 53 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है जबकि 7 को आई.सी.यू. में शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 1742 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 272 मरीजों को आज ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज भी किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News