पंजाब में गिरने लगा कोरोना का ग्राफ, 1 की मौत, इतने नए मामले आए पॉजिटिव
punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 10:46 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : पंजाब में कोरोना की रफ्तार निरंतर कम हो रही है। आज 124 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में राज्य में 446 एक्टिव मरीज रह गए हैं। राज्य में पॉजिटिविटी दर 0.43 प्रतिशत रह गई है। पिछले 24 घंटों में 62 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई है। मृतक मरीज एस.बी.एस. नगर का रहने वाला था, विभिन्न जिलों के अस्पतालों में 49 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि आठ वैंटीलेटर पर, 18 मरीजों का उपचार आई.सी.यू. में किया जा रहा है।
आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों में से फाजिल्का से 9, लुधियाना व साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 8-8, जालंधर में 7, अमृतसर, गुरदासपुर व पटियाला में 5-5 तथा बठिंडा में 4 पॉजिटिव मरीज सामने आए। अन्य जिलों में छिटपुट रूप से मरीज रिपोर्ट किए गए। कई जिलों में संख्या शून्य पर रही। उल्लेखनीय है कि अब तक राज्य में 758259 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 17718 मरीजों की मौत हो चुकी है। जहां तक सैंपलिंग की बात है, राज्य में आज 17478 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here