पति-पत्नी के साथ हुए भयानक हादसे ने खड़े किए रोंगटे, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 11:17 AM (IST)

लुधियाना(राज): डेहलों रोड पर एक भयानक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार दम्पति की मौत हो गई। एक्टिवा सवार दम्पति जब चौक क्रास करने लगा तो पहले अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार कर नीचे गिरा दिया, फिर पीछे से आई आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार उनके ऊपर से गुजर गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पति मेजर सिंह है, जबकि पत्नी स्वर्ण कौर है। सूचना के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची व शव कब्जे में लेकर डेहलों सिविल अस्पताल में पहुंचाए। इस मामले में पुलिस ने मृतकों के बेटे गुरभेज सिंह की शिकायत पर दोनों कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मेजर सिंह और स्वर्ण कौर अपने बेटे गुरभेज सिंह के साथ 6 महीने पहले ही जयपुर से लुधियाना शिफ्ट हुए थे। आलमगीर एनक्लेव में उन्होंने कोठी ली थी। गुरभेज का अपना कारोबार है। मेजर सिंह और स्वर्ण कौर दोनों एक्टिवा पर किसी काम से घर से निकले थे। जब वे गुरुद्वारा श्री आलमगीर साहिब चौक की तरफ एक्टिवा मोड़ रहे थे, तब अचानक उसी रास्ते से आती हुई अर्टिगा ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी जिस कारण दोनों एक्टिवा सहित सड़क के बीचों-बीच गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रही ओवरस्पीड स्विफ्ट कार दोनों के ऊपर से निकल गई। उधर, जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलजीत सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई घटना
जहां
 वारदात हुई, वहां से कुछ दूरी पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हुए थे। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज से पता चलता है कि हादसा बहुत ही भयानक था। फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News