Amritsar में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, CCTV में कैद हुआ मामला
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 04:40 PM (IST)
अमृतसर(रमन): शहर के शिवाला फाटक इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना
जानकारी के अनुसार, युवक ट्रेन के आने से पहले रेलवे पटरी पर जाकर लेट गया। जैसे ही ट्रेन वहां पहुंची, वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

