पड़ोस में रहने वाले युवक की घिनौनी हरकत, 11 साल के बच्चे से दुष्कर्म
punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2023 - 05:21 PM (IST)

लुधियाना (राज): गांव लोहारा में घर के बाहर खेल रहे एक 11 साल के बच्चे के साथ पड़ोस के युवक ने कुकर्म किया। उसके कुकर्म करते की आरोपी ने मोबाइल पर वीडियो भी बनाई। फिर उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह उसे मार देगा। इतना ही नहीं आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। जिसके बाद बच्चे ने अपने माता-पिता को बताया तथा शिकायत पुलिस को दी गई। थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उक्त वीडियो अपने कब्जे में ले ली है।
पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि उसका 11 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। उनके पड़ोस में रोहित कुमार नाम का युवक रहता है। जोकि खेलने के बहाने से उसके बेटे को अपने घर पर ले गया था। जहां उसके साथ कुकर्म किया। वीडियो वायरल होने के बाद उसके बेटे ने उन्हे सारी घटना के बारे में बताया कि आरोपी ने उसे ना बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी थी। उधर, जांच अधिकारी गुरबाज सिंह के मुताबिक आरोपी को काबू कर लिया गया है। उसे अदातल पेश कर रिमांड हासिल किया है।