Photos: सचखंड श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुई भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 01:50 PM (IST)

अमृतसर: भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अमृतसर स्थित सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी श्रवण कर सरबत के भले की अरदास की। 

the president of india draupadimurmu arrive to sri harmandir sahib

इस मौके पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, एस.जी.पी. जी. के प्रधान हरविंदर सिंह धामी और MP गुरजीत सिंह औजला सहित पंथक नेता मौजूद थे। PunjabKesari

PunjabKesari

इसके बाद राष्ट्रपति ने जलियांवाला बाग का दौरा किया और मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जलियांवाला बाग में विजिटर बुक में लिखा कि मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले वीरों को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता के महत्व और इसके लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाएगा और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा। दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति ने दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि राम तीर्थ स्थल पर पूजा अर्चना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News