नशे ने बुझाया एक और घर का चिराग! इस हाल में मिला श/व
punjabkesari.in Sunday, Nov 30, 2025 - 01:41 PM (IST)
लुधियाना (राज): राज्य सरकार ने नशा खत्म करने का बीड़ा उठाया था, मगर नशा रुकने की बजाय बढ़ गया है। इसी नशे की लत ने आज एक घर का चिराग ही खत्म कर दिया। ताजपुर रोड स्थित पूर्व विधायक के ऑफिस के नजदीक पुल के नीचे एक युवक की मौत हो गई। मृतक टिब्बा रोड का रहने वाला अश्वनी कुमार है। परिवार का कहना है कि उन्हें शक है कि अश्वनी की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
मृतक के भाई गोपी का कहना है कि अश्वनी कई वर्षों से नशा करता था और पिछले लगभग एक हफ्ते से घर नहीं लौटा था। हम उसे लगातार ढूंढ़ रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह पुलिस का फोन आया कि उसकी लाश ताजपुर रोड पर मिली है। ए.एस.आई. रवि कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम पहुंची है। आशंका है कि अधिक नशा करने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही असल मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

