Punjab : पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़,  पिता-पुत्र हत्या मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 08:52 PM (IST)

होशियारपुर : गत दिनों करवा चौथ वाले दिन चक्कोवाल ब्राह्मणा में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में होशियारपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखविंदर सुखी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए एस.पी. सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि पुलिस सुखविंदर सुखी तथा उसके एक अन्य साथी को राऊंड अप कर रही थी। उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी हरगढ़ चौ के पास देखा गया है। पुलिस ने आरोपी को हरगढ़ गांव के चौ के पास रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे आरोपी घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से 4 राऊंड फायर किए गए जबकि आरोपियों की तरफ से 2 राऊंड फायर किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि पुलिस के किसी भी जवान को गोली नहीं लगी। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई साबी के साथ इनकी दुश्मनी थी तथा दोनों ने कई मामलों में एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस पर्चे भी दर्ज करवाए थे। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की 4 टीमें लगातार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News