Punjab : चुनाव हारने के बाद पहले भी बनते रहे हैं नेता केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 05:25 PM (IST)

लुधियाना (गुप्ता) :  लोकसभा में चुनाव हारने के बाद पहले भी केन्द्र में बनने वाली सरकारो में हारे हुए नेताओं को मंत्री बनाने का चलन रहा है। 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हाराव ने डा: मनमोहन सिंह को मंत्री बनाया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में अरुण जेतली अमृतसर लोकसभा से चुनाव हार गए थे, पंरतु बाद में उन्हें मोदी सरकार में केन्द्रीय वित्त मंत्री बनाया गया। इसी प्रकार अमृतसर लोकसभा 2019 में भाजपा के उम्मीदवार रहे हरदीप सिंह पुरी भी चुनाव हार गए थे पंरतु उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। 2024 में भी वे केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं। लुधियाना लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार रवनीत बिटटू हालांकि चुनाव हार गए थे पंरतु उन्हें केन्द्रीय राज्यमंत्री बना दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News