जालंधर में फैक्ट्री हादसा: चाबियों से भरा कैंटर गिरा, 3 कर्मचारियों की मौत, कई घायल

punjabkesari.in Monday, Dec 22, 2025 - 10:09 PM (IST)

जालंधर: जालंधर के धोगड़ी रोड स्थित एक फैक्ट्री में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान चाबियों से भरा एक बड़ा कैंटर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 3 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसे में 9 अन्य कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची। घायल कर्मचारियों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार गंभीर रूप से घायल 2 कर्मचारियों की हालत नाजुक है और उनका इलाज प्राथमिक देखभाल के तहत किया जा रहा है।

एसएसपी हरविंदर विर्क ने बताया कि अभी तक 3 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए फैक्ट्री की जांच शुरू कर दी गई है और प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News