जालंधर में फिल्मी अंदाज़ में चोरी! स्टेपनी बदलते समय गाड़ी से उड़ाया कैश व गहनों से भरा बैग

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 11:14 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के नामदेव चौक के पास चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक फार्च्यूनर कार से पैसे व गहनों से भरा बैग निकालकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना नामदेव चौक के नजदीक हुई। पीड़ित भारत कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी का टायर फट गया था, जिस कारण वह गाड़ी की स्टपनी चेंज कर रहा था तो शातिर चोर ने बैग निकालकर मौके से फरार हो गया। गाड़ी का मालिक भरत कुमार का कहना है कि बैग में करीब 40 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण रखे हुए थे। कुल मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News