विदेश गए पति ने ही कर दिया कांड, पुलिस ने किया मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 04:04 PM (IST)

जीरा (राजेश ढंड): जीरा में ससुराल पर दहेज के लिए परेशान करने और विदेश ले जाने के बहाने धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना सदर जीरा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ 498, 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता विरसा सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव बेरी वाला ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 26 सितंबर 2022 को हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह से हुई थी, जो अमन नगर बस स्टैंड के पीछे, मलोट का रहने वाला है। शादी के बाद उनकी बेटी को उसके ससुराल पक्ष ने परेशान करना शुरू कर दिया, खासकर उसे विदेश भेजने के नाम पर पैसों की मांग की गई।
विरसा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार की जमीन बेचकर पैसे इकट्ठे किए और अपनी बेटी के पति को दिए। उनकी बेटी का पति पैसे लेकर विदेश चला गया, लेकिन बाद में उसने लड़की को विदेश नहीं बुलाया। लड़की के पति ने उसके सभी जरूरी कागजात भी अपने पास रख लिए और उसे अपने साथ रखने से भी इनकार कर दिया। थाना सदर जीरा पुलिस के सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने इस मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता विरसा सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here