Punjab में विधायक की पत्नी पर FIR, NRI की कोठी पर कब्जा करने की कोशिश

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 06:06 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में आप विधायक की पत्नी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के सनौर से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर गुरी समेत सात लोगों के खिलाफ ने सुधार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त सभी आरोपियों ने बुजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह की कोठी पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाजायज कब्जा करने को कोशिश की। इससे पहले गुरप्रीत कौर गुरी ने इसी बजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह के खिलाफ 20 अगस्त को शारीरिक छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। हालांकि एनआरआई को मामले में अदालत से जमानत मिल गई थी। मामले में सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

जानकारी अनुसार नछत्तर सिंह के बेटे संदीप सिंह जगपाल से कनाडा के मिसिसॉगा से जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को ईमेल पर शिकायत भेज कर कोठी पर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए गए, जिसके बाद आप विधायक की पत्नी सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News