Jalandhar सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला बाहर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 11:47 AM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के सिविल अस्पताल से एक बड़ी घटना सामने आई, जहां जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। घटना के समय वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण वार्ड में लगे एयर कंडीशनर (ए.सी.) में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगते ही पूरे वार्ड में धुआं भर गया, जिससे मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने बाथरूम के शीशे तोड़कर वार्ड के अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना के दौरान वार्ड में करीब 5 मरीज मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वार्ड में रखा कुछ कीमती सामान जलकर राख हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News