Ludhiana में AAP और कांग्रेस वर्करों का पड़ गया पंगा, चली ताबड़तोड़ गोलियां... माहौल तनावपूर्ण

punjabkesari.in Thursday, Dec 18, 2025 - 07:09 PM (IST)

लुधियाना : जिले में आज हिंसक झड़प और फायरिंग की घटना सामने आई है। ब्लॉक समिति चुनाव में जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी के वर्रकों की कांग्रेस के वर्करों के साथ झड़प हो गई, जिसके बाद फायरिंग भी हुई। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। मामला लुधियाना के गिल इलाके में स्थित बचित्तर नगर से सामने आया है, जहां 15 से ज्यादा गोलियां चली जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि, चुनाव के जीत की खुशी में आप नेता खुशी मना रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी वर्रक भी वहां पर आ गए। देखते ही देखते दोनों पार्टियों में बहस शुरू हो गई, जिसने भयानक रूप ले लिया। आम आदमी पार्टी के वर्करों का आरोप है कि इस दौरान उनसे मारपीट की गई। घायलों की पहचान गुरमुख सिंह (65), रविंदर सिंह (44) और मनदीप सिंह (36) के रूप में हुई है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता जतिंदरपाल सिंह गाबड़िया ने बताया कि कल ब्लाक समिति और जिला परिषद के चुनाव में जीत हासिल करने के चलते जश्न मनाया जा रहा था। नेता जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि उनके दोनों उम्मीदवार बचित्तर नगर से सोनू गिल और सूमित सिंह खन्ना ने जीत गए। इसी खुशी में धन्यवाद रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान कांग्रेस के नेता अपने साथियों सहित वहीं पर आए और पहले गालियां देने लगे और फिर ईंट पत्थर बरसाए। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिसमें आम आदमी पार्टी के 4 लोग गंभीर घायल हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News