पंजाब में बड़ी घटना, लंगर की सेवा कर रहे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 06:06 PM (IST)

तरनतारन (रमन): तरनतारन शहर में पुरानी रंजिश के चलते लंगर लगा रहे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय तरनतारन शहर में महाराजा रणजीत सिंह स्कूल के पास एक समाज के लोगों ने लंगर लगाया हुआ था। दोपहर में लंगर लगाते समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में सुखराज सिंह (21) पुत्र जैमल सिंह निवासी तरनतारन की मौत हो गई। इस फायरिंग में तीन अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर मेन रोड पर धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस में पहले ही शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण यह घटना हुई है। इस बीच, सिटी थाना तरनतारन की पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News