संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का श/व, नशे की ओवरडोज से मौ/त का दावा, वीडियो वायरल
punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 04:48 PM (IST)
फाजिल्का (कृष्ण): जिला फाजिल्का के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में ढाबां वाली नाली के पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंचे लोगों और फेसबुक लाइव वीडियो बनाने वाले स्थानीय सरपंच मन्नू की ओर से दावा किया जा रहा है कि उक्त युवक की मौत नशे (चिट्टे) की ओवरडोज के कारण हुई है।
वायरल वीडियो में बताया गया है कि नाली के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसी कारण वीडियो को सोशल मीडिया पर सांझा किया गया है, ताकि मृतक के परिजनों और पुलिस प्रशासन तक इसकी सूचना पहुंच सके। इसके साथ ही वीडियो में आरोप भी लगाए गए हैं और फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

