राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सामने आया ''सुखपाल खैहरा'' का पहला बयान
punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 04:51 PM (IST)

नई दिल्ली /चंडीगढ़ (रमनजीत): हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नेता सुखपाल सिंह खैहरा, विधायक पिरमल सिंह और जगदेव सिंह कमालू की तरफ से आज राहुल गांधी के साथ मुलाकात की गई।
मीडिया से बातचीत करते हुए खैहरा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान सुनील जाखड़ का तह दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने पार्टी के लिए काम करने का उन्हें मौका दिया है। खैहरा ने कहा कि वह यकीन दिलाते हैं कि पंजाब और राज्य के लोगों के लिए वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में जाना उनका गलत फ़ैसला था लेकिन आखिर में वही होता है, जो कुदरत को मंज़ूर हो। खैहरा ने कहा कि वह अपने एन. आर. आई. भाइयों को भी कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील करते हैं जिससे वह आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी को मज़बूत किया जा सके।