सुखना झील के देर रात खोले Flood Gate, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 10:14 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र शर्मा): सुखना कैचमेंट एरिया में शनिवार देर रात से हो रही बारिश से लेक का वाटर लेवल फिर डेंजर मार्क तक पहुंच गया। इसके चलते प्रशासन को सुखना का एक फ्लड गेट खोलना पड़ा। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि वाटर लेवल डेंजर मार्क के करीब 1162.45 फुट तक पहुंच गया था। इसके बाद एहतिहात के तौर पर फ्लड गेट खोलना पड़ा।

इसे लेकर प्रशासन ने आसपास के एरिया को अलर्ट भी जारी किया। प्रशासन के अनुसार शनिवार रात 1.15 बजे एक फ्लड गेट खोला गया। रविवार शाम 6.30 बजे फ्लड गेट बंद कर दिया गया। इतना पानी छोडऩे के बाद भी वाटर लेवल 1162 फुट बना हुआ है। मोहाली व पटियाला के अधिकारियों को पहले ही जानकारी दे दी गई थी। मौके पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौजूद थे। ये सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कहा गया कि सुखना चौ के आस-पास कोई न हो।

इसके अलावा चौ पूरी तरह से साफ हो, ताकि पानी निकासी में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दें कि पिछले सप्ताह सुखना का वाटर लेवल 1162.25 फुट था, लेकिन शहर के कई एरिया व सुखना कैचमेंट एरिया में बारिश के बाद ही ये 1162.45 पर पहुंच गया। सुखना चौ में आया काफी पानी लेक के फ्लड गेट खोलते ही सुखना चौ में भी काफी पानी आ गया था। इसके चलते शहर के कई चौ की तरफ से पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। लोगों को सलाह दी गई कि वह किशनगढ़ और मनीमाजरा की तरफ से जाती रोड से न निकले। इसके अलावा सुखना से लगते अन्य चौ में भी काफी पानी आ गया। यही कारण है कि एहतिहात के तौर पर इन चौ के पास अधिकारियों की तैनाती की गई, तांकि लोगों को अलर्ट किया जा सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News