टिकट काटने पर भड़के पूर्व मंत्री मलकीत दाखा, CM चन्नी के खिलाफ निकाली भड़ास

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 11:45 AM (IST)

लुधियाना (नरिंदर): कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद से विवाद बढ़ता जा रहा है। जिन कांग्रेसी उम्मीदवारों की टिकट काटी गई है, उन्होंने अब कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले साहनेवाल से सतविंदर बिट्टी, समराला से अमरीक ढिल्लों और अब पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा ने जगराओं हलके से उम्मीदवारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: 3 कृषि कानूनों के बाद पंजाब के किसानों के सामने आई एक और चुनौती

मलकीत सिंह दाखा ने कहा कि जगराओं हलके से ऐसे उम्मीदवार को टिकट दी गई है, जो कुछ महीने पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुआ है और यहां तक कि उसे अपने हलके से नहीं, बल्कि जगराओं से सीट दी गई। उन्होंने कहा कि वह पुराने टकसाली कांग्रेसी हैं और उनकी टिकट इस तरह काटना बेहद दुखदायी है। मलकीत सिंह दाखा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की तरफ से पुराने टकसाली कांग्रेसियों को नजर-अंदाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दी बिक्रम सिंह मजीठिया को राहत

उन्होंने कहा कि जगराओं हलके की सीट के बारे में कांग्रेस को फिर से विचार करना पड़ेगा। कांग्रेस ने जगतार जग्गा को टिकट दे कर सही नहीं किया क्योंकि वह जगराओं सीट से जीत नहीं सकते। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को भी वह दो बार मिले थे और जीत का भरोसा दिलाया था पर शायद नवजोत सिद्धू की भी नहीं सुनी गई। 

शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News