गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया जेल में बैठा भूख हड़ताल पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 10:56 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): केंद्रीय जेल पटियाला में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और 9 अन्य गैंगस्टरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जग्गू भगवानपुरिया के वकील हिरदेश्वर सिंह जंजुआ ने की। जग्गू भगवानपुरिया के साथ आकाश चौहान, कुलवंत सिंह, हरिंदर सिंह, प्रिंस मनी, नरेश लाडी, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और धर्मेंद्र सिंह गोली ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। ये सभी पिछले 24 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
सभी को अलग-अलग बंद कर दिया गया है और परिवार से बात भी नहीं करने दी जा रही। उन्होंने बताया कि अकेले को बंद करना और बाहर न निकलने देना अमानवीय है। जेल स्टाफ की तरफ से उनको टार्चर भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गुरदासपुर में भी अदालत में एक पटीशन दायर की गई थी, परन्तु फिर भी जेल अधिकारियों का रवैया नहीं बदला और जेल सुपरिंटैंडैंट के गनमैन उनको परेशान करना बंद नहीं कर रहे।
इस संबंध में जब सुपरिटैंडैंट शिवराज सिंह के साथ बात की गई तो उनका कहना था कि लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं, क्योंकि गैंगस्टरों को हाई सिक्योरिटी जोन में रखने के आदेश उच्च अधिकारियों के हैं। हाई सिक्योरिटी जोन में इनकी मूवमैंट होती है और अंदर अलग से पी.सी.ओ. भी लगाया हुआ है, जहां वह अपने परिवार के साथ बात कर सकते हैं। यह सब कुछ नियम न मानने के लिए किया जा रहा है। किसी भी जेल स्टाफ ने किसी को भी टार्चर नहीं किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

हिमाचल में आज से सभी जिलों में वाहनों के VIP नंबरों की लगेगी ऑनलाइन बोली