लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर पहले बुलाते थे विदेश, फिर
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 03:16 PM (IST)

होशियारपुर : गरीब परिवारों की बेटियों और महिलाओं को दुबई और मस्कट में काम करने का झांसा देकर उन्हें वहां बुला कर अमीर परिवारों के घरों में बेचने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह खुलासा तब हुआ जब होशियारपुर के शेरगढ़ गांव की दुबई में रहने वाली युवती ने अपने घर पहुंचकर अपने माता-पिता और भाई को बताया। युवती का आरोप है कि उसे उसके ही गांव की महिला उषा ने फंसाया है। उक्त ने पहले जोर देकर उसे अपने पास दुबई बुलाया। पहुंचने के 22 दिनों तक अपने पास रखा और मारपीट करती रही। फिर मस्कट में एक परिवार को बेच दिया।
पीड़िता करीब 5 महीने बाद किसी तरह अपने गांव लौटी। उन्होंने बताया कि गांव की एक महिला की वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वह बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से छूट कर आई है। आरोपी महिला बड़े गैंग के साथ लड़कियों और महिलाओं को गुमराह कर यहां से मंगवाकर आगे बेच रही है और उसके पास अभी भी ऐसी करीब 30 जबरन लड़कियां फंसी हुई हैं।
डी.एस.पी. सिटी पलविंदर सिंह ने बताया कि गांव शेरगढ़ की रहने वाली युवती ने लिखित शिकायत दी है कि जनवरी में दुबई में रहने वाली इसी गांव की उषा रानी ने कई वार उसको फोन कर उसे दुबई आने को कहा और अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। युवती के मना करने के बावजूद उक्त महिला नहीं मानी। उसके भाई बल्लू और मां गीता से मिलने को कहा। जब वह उनसे मिलने गई तो झांसे में लेकर 30 हजार रुपए दे दिए। 5 जनवरी को पीड़ित युवती दुबई पहुंची। उषा वहां 22 दिनों तक रहीं। इस दौरान उसने कोई काम नहीं दिया और मारपीट करने लगी। जब युवती ने कहा कि उसे घर भेज तो महिला ने 2 लाख रुपए मांग की। फिर जबरन मस्कट भेज दिया और वहां से निजा नाम की महिला के घर में बंधक बनाकर रखा। दिन भर काम करवाया जाता था लेकिन पैसे मांगे तो मारपीट करते थे। इसी बीच उसे पता चला कि उसे बेच दिया गया है। एक दिन वह घर से निकली और गुरुद्वारा साहिब गई। वहां उसने पूरी कहानी गुरुद्वारा प्रबंधन को बताई। जिन्होंने उन्हें पासपोर्ट दिलाकर भारत पहुंचने में मदद की। वह 25 मई 2023 को अपने घर लौटी। उन्होंने पुलिस से उषा व उसकी मां व भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डी.एस.पी. सिटी पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मुख्य आरोपी उषा रानी विदेश में है, जबकि उसकी मां और भाई घर से फरार हैं। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

सतना: भरभराकर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, 1 शव बरामद

Shardiya Navratri: इस साल पूरे 9 दिन तक रहेंगे शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी List

प्रियंका गांधी कल मप्र दौरे पर जाएंगी, जनसभा को करेंगी संबोधित

देवरिया नरसंहार: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या मामले में 4 और गिरफ्तार, अब तक कुल 20 लोग पकड़े गए