Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में गिरावट, खरीददारों के लिए राहत

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 01:55 PM (IST)

पंजाब डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोना-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी करने वालों को कुछ राहत मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,340 रुपए दर्ज किया गया।

वहीं चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है। बाजार में चांदी का भाव 2,71,400 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की स्थिति का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सोना-चांदी के दामों में और बदलाव संभव है, इसलिए निवेशक बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News