Golden Temple के पास नशे में बेसुध मिले लड़के-लड़कियां, वायरल हो रही Video
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:07 PM (IST)
अमृतसर: पंजाब में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा वीडियो अमृतसर के श्री दरबार साहिब के पास की सामने आई है, जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
पुलिस ने बढ़ाई गशत
दरअसल, वीडियो में एक लड़की और 2 लड़के नशे में धुत्त पर्किंग की ओर जाने वाले पुल के नीचे बेंच पर बेसुध हालत में बैठे नजर आए। इस दौरान यहां से गुजर रहे एक युवक ने उनका वीडियो बना लिया, जो खूब वायरल हो रहा है, जो अब पुलिस के पास पहुंच चुका है। थाना ए-डिवीजन के SHO का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद यहां गश्त बढ़ा दी गई है।
पहले भी पकड़े जा चुके है लड़के-लड़कियां
बता दें कि यह कोई पहला वीडियो नहीं है, इससे पहले भी 2 वीडियो सामने आ चुके है। इसमें कुछ लोग पुल के अंदर बनी जगह में जाकर वहां मौजूद लड़के-लड़कियों को बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए थे। वहीं अन्य वीडियो में एक युवती ने चूड़ा पहना हुआ है और नशे में धुत्त दिख रही थी।

