PGI जानें वालों के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू मुफ्त इलाज

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 05:35 PM (IST)

चंडीगढ़ : पी.जी.आई. में मुफ्त इलाज को लेकर 'आप' के वित्त मंत्री हरपाल चीमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पी.जी.आई. में कल से फिर पंजाब के लोगों का मुफ्त इलाज शुरु होगा, आयुष्मान योजना के तहत फिर इलाज होगा। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने पी.जी.आई. को इलाज के लिए राशि भेज दी है। पैसो का भुगतान न होने के चलते पी.जी.आई. में मरीजों के इलाज को रोक दिया गया था।

बता दें चंडीगढ़ में पी.जी.आई. में आयुष्मान योजना के तहत पंजाब के मरीजों का मुफ्त इलाज बंद कर दिया गया था। 1 अगस्त से स्कीम के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधा बंद कर दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार पर 16 करोड़ रुपए की राशि पैंडिंग है जिसका भुगतान नहीं हुआ था। 21 दिसंबर 2021 से सरकार ने पैसे नहीं दिए  जिसके चलते पी.जी.आई. में पंजाब के मरीजों का मुफ्त इलाज बंद कर दिया गया था। गौरतलब है कि जी.एम.सी.एच.-32 ने पहले ही मरीजों के मुफ्त इलाज पर रोक लगा दी थी। पंजाब सरकार पर जी.एम.सी.एच.-32 का 2.20 करोड़ रुपए का बकाया पैंडिंग हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News