Gurdaspur MC Elections का हुआ आगाज, 13 उम्मीदवारों ने भरे नॉमिनेशन

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 05:04 PM (IST)

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा घोषित इलेक्शन प्रोग्राम के अनुसार गुरदासपुर, दीनानगर और कादियां म्युनिसिपल काउंसिल के चुनाव 13 जून को होंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह गिल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट)-कम-एडिशनल इलेक्शन ऑफिसर, गुरदासपुर ने बताया कि नॉमिनेशन फाइल करने के पहले दिन गुरदासपुर म्युनिसिपल काउंसिल से 13 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन पेपर फाइल किए। दीनानगर और कादियां म्युनिसिपल काउंसिल के लिए आज कोई नॉमिनेशन फाइल नहीं किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 3 जून है। नॉमिनेशन पेपर की स्क्रूटनी 4 जून को होगी। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 5 जून दोपहर 3 बजे तक है। 13 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और वोटिंग के बाद उसी दिन वोटों की गिनती होगी।

गौरतलब है कि गुरदासपुर म्युनिसिपल काउंसिल में कुल 29 वार्ड और 70 पोलिंग बूथ हैं। कुल वोटर 69801 हैं, जिनमें से 36131 पुरुष, 33668 महिलाएं और 2 अन्य हैं। इसी तरह दीनानगर म्युनिसिपल काउंसिल में 15 वार्ड और 21 पोलिंग बूथ हैं। कुल वोटर 19242 हैं, जिनमें से 10083 पुरुष, 9156 महिलाएं और 3 अन्य हैं। कादियां म्युनिसिपल काउंसिल में 15 वार्ड और 18 पोलिंग बूथ हैं। कुल वोटर 15948 हैं, जिनमें से 8447 पुरुष, 7498 महिलाएं और 3 अन्य हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News