गुरसिमरन मंड का पुलिस के साथ पड़ गया पंगा, बीच सड़क किया जबरदस्त हंगामा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2024 - 02:55 PM (IST)

लुधियाना: कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने बुधवार को पक्खोवाल रोड पर हंगामा किया। मंड ने अपने कपड़े उतार दिए और सड़क पर  नग्न होकर पुलिस का विरोध किया। बताया जा रहा है कि राजस्थान में एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार बदमाश का नाम कैलाश बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद उसने कई खुलासे किए, जिसमें उसने बताया कि उसके निशाने पर कई लोग थे जिन्हें मारा जाना था। इसमें गुरसिमरन सिंह मंड और उनके बेटे का नाम भी था। इसके चलते पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस बीच बुधवार सुबह मंड जब गुरुद्वारा साहिब जाने लगे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मंड की पुलिस से बहस हो गई। इसी बीच मंड ने अपने कपड़े उतार दिए और नग्न अवस्था में बीच सड़क पर लेट गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। उधर, गुरसिमरन मंड ने कहा कि पुलिसवालों ने उसे जबरन घर में बंद कर दिया। अगर उन्हें और उनके बेटे को धमकियां मिल रही हैं तो पुलिस उनके बेटे के लिए अलग से सुरक्षाकर्मी मुहैया करा सकती है। अगर पुलिस उन्हें अपना काम छोड़कर हर समय घर के अंदर रहने के लिए कहे तो वे ऐसा नहीं कर सकते।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News