इस कुख्यात गैंग के गुर्गे गिरफ्तार, बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 02:08 PM (IST)

रोपड़ (हरीश बाठला) : पुलिस द्वारा जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रोपड़ की सी.आई.ए. टीम ने 6 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि काबू किए गए आरोपी बड़ी गैंगवार की साजिश रच रहे थे और वह हथियार व नशा तस्करी करते थे। उनसे 12 पिस्टल और 50 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 

इस संबंध में एस.एस.पी. विवेकशील सोनी ने बताया कि रोपड़ पुलिस को एक बहुत ही महत्वपूर्ण सफलता मिली है, जब गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 6 बदमाशों को 12 घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन असमाजिक तत्वों द्वारा पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने का काम भी किया जा रहा था। पुलिस ने जिन आरोपियों को काबू किया है, उन्होंने अपने नाम कोडवर्ड में रखे थे। इस दौरान यह बात सामने आई कि मुख्य आरोपी का नाम कोडवर्ड 777 रखा गया था। पुलिस द्वारा इन्हें काबू कर लिया गया है और इनसे पूछताछ की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News