CIA का बड़ा Action: हथियारों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, बरामद किया ये सब

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 11:44 AM (IST)

तरनतारन(रमन): सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने 7 सदस्यीय गिरोह के 6  सदस्यों को 1 किलो 200 ग्राम हैरोइन, 1 पिस्तोल 315, 1 कारतूस, 1 करोड़ रुपए भारतीय करंसी, 1 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संबंधित आरोपियों के खिलाफ सदर तरनतारन में मामला दर्ज कर कोर्ट की तरफ से रिमांड हासिल करके अगली जांच शुरू कर दी है। 

 सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लवप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, जिंदर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव पंजवड़, सुखमनजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गांव उसका हेर अमृतसर और शुषाक  वाधवान पुत्र भारत भूषण निवासी शेरगंज (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार करते हुए उनसे 1 किलो 200 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल 315, 1 बंदूक, 30 लाख रुपए भारतीय मुद्रा, 1 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद की गई है। जबकि निरमल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पंजवाड़, नवनी भाटिया निवासी अमृतसर और नीरज निवासी लुधियाना की गिरफ्तारी संबंधित टीमें रवाना कर दी गई है।

पुलिस द्वारा आरोपियों का अदालत की तरफ से रिमांड हासिल करते हुए अगली पूछताछ दौरान 2 फरार साथियों को 70 लाख रुपए की राशी और अन्य सामान सहित रविवार देर रात गिरफ्तर कर लिया गया है। जिन्हें आद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने इस मामले में कुछ 6 आरोपियों को 1 करोड़ रुपए भारतीय करंसी, 1 किलो 200 ग्राम हैरोइन, 1 पिस्तोल, 3 वाहनों, बंदूक सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंधित जिला पुलिस प्रमुख गुरमीत सिंह चौहान अन्य अधिकारियों सहित आज बाद दोपहर प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News