Jalandhar: मोबाइल फोन न देने पर जबरदस्त हंगामा, पहले बाप-बेटे की जमकर पिटाई और फिर...

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 03:57 PM (IST)

जालंधर: शहर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, जहां कुछ युवकों ने बाप-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना जालंधर के सुदामा विहार इलाके से होली वाले दिन की सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले बाप-बेटे की जमकर पिटाई की फिर देर फिर घर पर ईंट पत्थर बरसाए। इस दौरान महिला की मौत भी हो गई। थाना 7 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि उनका बेटा करण इलाके में चिकन की रेहड़ी चलाता है। होली वाले दिन 3-4 युवक करण के पास रेहड़ी पर आए और उससे फोन मांगने लगे और कहने लगे कि किसी फोन करना है जल्दी से दे। पिता अनिल ने बताया कि आरोपी युवक इलाके में गांजा बेचने का कारोबार करते हैं, जिसके चलते उन्हें फोन देने से मना कर दिया। इस दौरान फोन देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके बेटे को थप्पड़ मार दिया और हंगामा करने लगे। स्थानीय लोगों के दखल के बाद उस समय मामला शांत हो गया। 

परिवार का आरोप है कि उसी रात देर से बड़ी संख्या में युवक दोबारा उनके घर पहुंच गए। उन्होंने घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने रिश्तेदारों के घरों को भी निशाना बनाया और वहां भी नुकसान पहुंचाया। हमले के दौरान अनिल की पत्नी ननकाई देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने एक घर में घुसकर करीब 14 हजार रुपये नकद और कुछ गहने भी लूट लिए। पीड़ितों का कहना है कि हमले में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना-7 की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ आरोपी इलाके में नशे का कारोबार भी करते हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News